फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के रिट गांव में लगभग 10 माह पहले हुई मारपीट के मामले में युवक की मौत हो जाने के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी रजनीश कुमार पुत्र कुलदीप कुमार मारपीट के बाद जमानत पर चल रहा है। अब अंशुल की मौत के बाद इस मामले ने करवट ले ली है।
विज्ञापन

मारपीट की घटना के बाद से ही अंशुल पुत्र मदन लाल निवासी चिल्लियां कोमा में चल रहा था। जिसके बाद युवक की अस्पताल में मौत हो गई थी। युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि मृतक अंशुल शमशी में आईटीआई का छात्र था और उसकी मौत होने पर अब पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। उधर, डीएसपी रेणू शर्मा ने कहा कि पुलिस पीजीआई चडीगढ़ से मौत के कारणों पर ओपिनियन आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें