अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत ग्राम पंचायत हिम्मर के दारट गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मदन लाल (48) पुत्र दिले राम ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगला। उसकी पत्नी बेटी के ससुराल गई थी।
जब वह घर लौटी, तो मदन लाल आंगन में उल्टियां कर रहा था। उसकी हालत को बिगड़ता देखकर पत्नी ने उसे टौणी देवी अस्पताल ले गई लेकिन अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सौंप दिया। पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की।