फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महाप्रबंधक की मारुति कार उड़ा ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में शातिर पूर्व महाप्रबंधक की मारुति कार को उड़ा ले गए हैं। कार मालिक ने पुलिस थाना हमीरपुर में चोरी की शिकायत दी है। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक हीरानगर से मारुति कार चोरी होने से इलाके के लोगों में दहशत है। हीरानगर के रहने वाले ज्ञान चंद विद्यार्थी ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने अपनी कार हीरानगर में घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन 21 मार्च की सुबह जब उठकर देखा तो कार घर के बाहर नहीं थी।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने आसपास कार को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कार कहीं भी नजर नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने चोरी के शक पर पुलिस थाना हमीरपुर में सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस चोरी हुई कार का पता नहीं लगा पाई है। हीरानगर में ही उपायुक्त का निवास है। वार्ड नंबर एक अणु में पुलिस अधीक्षक का निवास है। शहर के मुख्य क्षेत्र से कार चोरी होने के बाद लोगों में दहशत है। इससे पहले पुलिस थाना हमीरपुर के समीप वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर दस में भी लाखों की चोरियों हो चुकी हैं। अभी तक पुलिस मामले का पटाक्षेप नहीं कर पाई। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें