फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुर्घटनाओं में एक मौत, पांच घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला मुख्यालय के पास लोहरड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। जबकि कुठेड़ा में ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव लोहारड़ा, हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस थाना हमीरपुर ने दोनों दुर्घटनाओं की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर मामले दर्ज कर लिए हैं। वहीं हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

अंजना देवी पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव लोहारड़ा ने पुलिस को बताया कि उसके पति ऊना जिला गए थे। शुक्रवार शाम सवा छह बजे जब पति को फोन किया तो उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के समीप पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में घर पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब आठ बजे लोहारड़ा के रहने वाले कपिल पुत्र बेली राम ने फोन पर बताया कि कुलदीप सिंह को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया है और वह बिजली ट्रांसफार्मर लोहरड़ा के समीप घायल अवस्था में गिरे हुए हैं। वह मौके पर पहुंची और अपने पति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में कांगड़ा के समीप समेला में सुरंग के पास पहुंचने पर उनके पति ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या के आरोप में भादंस की धारा 279 व 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कुठेड़ा के समीप सुजानपुर से आ रहे ट्रक और हमीरपुर से सुजानपुर जा रही कार की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दिल्ली के रहने वाले कार सवार त्रिशला देवी, सत्या देवी, अशोक कुमार, विवेक और शिखा घायल हो गईं। गंभीर घायल त्रिशला और सत्या देवी को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें