फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भोरंज में 15.23 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब भोरंज में 15.23 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

नाके के दौरान दो युवकों और एक युवक के घर से चिट्टा बरामद
पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर आगामी कार्रवाई की शुरू
नशे के खिलाफ भोरंज पुलिस की कार्रवाई, साल के शुरू में ही सात मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नशे के बढ़ते कारोबार पर शिकंजा कसते हुए भोरंज पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों से 15.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस थाना भोरंज की टीम ने कंजयाण गांव के साथ लगतेे धरियारा पुल के पास वीरवार शाम को नाका लगाया था। इस दौरान एक गाड़ी को यातायात जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर गाड़ी सवार दोनों युवक घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपेंद्र निवासी टीहरा, जिला मंडी और अमित चौहान उर्फ मित्तू निवासी कंजयाण तहसील भोरंज जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में शुक्रवार दोपहर पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर टिक्कर खतरियां पंचायत के धलेड़ा गांव में एक युवक के घर से 8.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस युवक के पास नशे की खेप है। इस आधार पर पुलिस ने युवक के घर में दबिश देकर 8.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ भोरंज कुलवंत का कहना है कि दोनों मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि कहीं नशे का व्यापार हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन


बाक्स:
मार्च माह में ही टूटा पिछले वर्ष के एनडीपीएस मामलों का रिकार्ड
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत मार्च माह के शुरू में ही एनडीपीएस के मामलों ने बीते वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते वर्ष पुलिस थाना भोरंज के तहत महज चार एनडीपीएस के मामले दर्ज हुए थे। जबकि इस वर्ष एसएचओ कुलवंत की अगुवाई में मार्च माह के शुरू तक ही सात मामले एनडीपीएस के दर्ज हुए हैं। इन सात मामलों के आठ आरोपियों को भोरंज पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
विज्ञापन

बाक्स:
जिला में नहीं थम रहा नशे का कारोबार
हमीरपुर। जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरवरी और मार्च माह में पुलिस ने आधा किलो से ज्यादा चरस और करीब 35 ग्राम चिट्टा विभिन्न पुलिस थानों के तहत आरोपियों से बरामद किया है। इस नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस नाके लगाकर कार्रवाई कर रही है, लेकिन नशे के सौदागर नशा बेचने और खरीदने से परहेज नहीं कर रहे हैं। जिलेे में फरवरी और मार्च माह में करीब 579 ग्राम चरस और 35.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें