फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो मामले में 36 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में 36 घंटे बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। वहीं इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। संबंधित पंचायत प्रधान ने इस घटना के दूसरे दिन पुलिस में अपने मोबाइल के गुम होने की शिकायत दी है। पुलिस को दिए बयान में प्रधान ने कहा कि उसका मोबाइल गुम हो चुका है और जिस अंजान व्यक्ति को यह मोबाइल मिला है, उसी ने व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजा है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के आदेशों के बाद सुजानपुर पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अब यह देखना चाहती है कि शुक्रवार की रात जब यह अश्लील वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप में आया था, उस दौरान संबंधित पंचायत प्रधान कहां था। इसके लिए उस क्षेत्र के मोबाइल टावर की लोकेशन क्या थी। इसके साथ ही गांव के अन्य लोगों से भी इस संदर्भ में पूछताछ की जाएगी। पुलिस की मानें तो मोबाइल टावर लोकेशन से ही इस मामले का पटाक्षेप होगा। कुछ जानकारों की मानें तो अगर सच में पंचायत प्रधान का मोबाइल गुम या चोरी हुआ था तो इस संदर्भ में पहले पुलिस में कोई रिपोर्ट क्यों नहीं की गई। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब अब पंचायत प्रधान को देना होगा। कुल मिलाकर पंचायत प्रधान पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। बता दें कि सुजानपुर पुलिस ने कोरोना से बचाव के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के होम क्वारंटीन पर नजर रखने के लिए पंचायत प्रधानों का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है, जिसमें कई महिला प्रधान और महिला पुलिस कर्मचारी व अधिकारी भी हैं। इस ग्रुप में एक प्रधान ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस बारे में सुजानपुर के एसएचओ को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें