फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी और सेकेंडरी संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड बड़सर और नादौन में कोरोना संक्रमित दो लोगों के प्राइमरी और सेकेंडरी संपर्क में आए सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आईएचबीटी पालमपुर से आई जांच रिपोर्ट हमीरपुर के लिए राहत लेकर आई है। बिझड़ी और गलोड़ में दो लोग दिल्ली से घर लौटे हैं। दोनों के हमीरपुर पहुंचने पर कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे। 8 मई को बिझड़ी और 9 मई को गलोड़ का व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों लोगों को कोविड-19 केयर अस्पताल भोटा में शिफ्ट किया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बिझड़ी के रहने वाले व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में पत्नी और बच्चों समेत कुल 11 लोग पाए गए। जबकि गलोड़ के प्राथमिक संपर्क में 11 में से 8 हमीरपुर के, जबकि तीन लोग बाहर के निकले। इसके साथ ही सेकेंडरी कांटेक्ट में 50 लोगों का पता चला था। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजे। जहां से सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि आईएचबीटी ने फोन पर सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव बताई है। लेकिन अभी तक लिखित में इस बारे में रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि गलोड़ और बिझड़ी के कंटेनमेंट और बफर जोन में लोगों को हर तरह की सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 10 मई को बिझड़ी पंचायत कंटेनमेंट एरिया में प्रशासन द्वारा लोगों को घरद्वार पर 200 लीटर दूध, 80 किलोग्राम सब्जियां और फल उपलब्ध करवाए गए। इसी प्रकार 11 मई को भी बिझड़ी कंटेनमेंट एरिया और बफर जोन में दोनों जगह लोगों को उनके घर पर 250 लीटर दूध, 30 किलोग्राम दहीं, 3 किलोग्राम पनीर और 1800 किलोग्राम सब्जियों की आपूर्ति विभिन्न विक्रेता टीमों के माध्यम से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें