जय मां कालका युवक क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को सम्मानित करते हु
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जय मां कालका युवक क्लब की ओर से करवाया जा रहा क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिझड़ी एवं बड़सर के बीच हुआ। जिसमें बिझड़ी की टीम विजेता व बड़सर की टीम उपविजेता रही।
बिझड़ी टीम को ट्रॉफी व नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि संजीव शर्मा ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा जीवन में नशे से दूर रहने के लिए कहा। क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ग्रामीण क्षेत्र में प्रोत्साहित करेगा। क्षेत्र में इनडोर स्टेडियम की जरूरत है ताकि, अधिक से अधिक युवाओं को बेहतर माहौल मिल सके। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 32 टीम खेलीं और टूर्नामेंट 15 दिन तक चला।