फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धिरड़ पंचायत में दोमंजिला स्लेटपोश मकान में आई दरारें, परिवार बेघर

Sun, 07 Sep 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एसडीएम भोरंज​​ श​​​शिपाल शर्मा ​धिरड़ में गरीब परिवार को फौरी सहायता रा​शि प्रदान करते हुए। संव
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धिरड़ में शनिवार को दोमंजिला स्लेटपोश कच्चे मकान में दरारें आ गईं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा को देखते हुए मकान को खाली करवा दिया गया है। इससे गरीब परिवार बेघर हो गया है।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित बीना देवी ने कहा कि मकान में दरारें आ गई हैं। जर्जर मकान कभी भी गिर सकता है। हादसे में उनका परिवार बेघर हो गया है। हादसे में उन्हें तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
धिरड़ी पंचायत के उपप्रधान शशि शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत करवाया गया। सूचना पर एसडीएम भोरंज शशि पाल शर्मा, हलका पटवारी धिरड़ी पंकज और अन्य कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से तत्काल राहत के तौर पर प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मकान काफी पुराना था। लगातार बारिश के चलते कच्ची दीवारों में नमी आ गई थी, जिससे हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा व पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें