फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा निगलने से मौत के मामले में एक अन्य युवक ड्रग पॉजिटिव निकला

Sun, 07 Sep 2025 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। जनवरी में पुलिस टीम की मौजूदगी में चिट्टे की पुड़िया निगलने के मामले में मृतक के संपर्क में पाया गया एक युवक ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव निकला है। आरोपी राहुल कुमार गांव शांतला निहारी, तहसील व जिला कांगड़ा ने अन्वेषण के दौरान हेरोइन/चिट्टा निगल लिया।
विज्ञापन

इस युवक की देहरा अस्पताल में मौत हो गई थी। अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी राहुल कुमार का नितिन बन्याल गांव ठाना, डाकघर बणी, तहसील बड़सर के साथ संपर्क था। इस आधर पर पुलिस ने नितिन बन्याल को पूछताछ हेतु थाना बड़सर बुलाया था। पूछताछ के दौरान शक होने पर नितिन बन्याल का ड्रग डिटेक्शन किट से यूरिन टेस्ट किया गया तो परिणाम पॉजिटिव आने पर नियमानुसार बड़सर अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण करवाकर रक्त का नमूना आरएफएसएल मंडी रासायनिक परीक्षण हेतु भेजा गया।
आरएफएसएल की जांच रिपोर्ट, प्रारंभिक तथ्यों, परीक्षण परिणामों पर नितिन बन्याल द्वारा मादक पदार्थ का सेवन करना पाया गया। चिट्टे के सेवन की पुष्टि हुई है। ऐसे में युवक पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें