बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की सठवीं पंचायत के बाड़ा गांव में एक गोशाला जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को बाड़ा गांव के राकेश कुमार की गोशाला में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में गोशाला के अंदर रखा हुआ घास व तूड़ी जलकर राख हो गई। दमकल चौकी प्रभारी बिझड़ी रतन शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।