फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चोरी के मामले में दंपती अंब से गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत जनवरी में हुई चोरी के एक मामले में पुलिस ने चोरी में संलिप्त दंपती को अंब से गिरफ्तार किया है। वहीं, कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को सरकारी कर्मी बिलासपुर के घुमारवीं निवासी राजेश कुमार ने थाना में शिकायत दी थी कि उसके आवास से पांच लाख रुपये के गहने, 5000 रुपये की नकदी और तीन मोबाइल चोरी हुए हैं। वह परिवार के साथ हमीरपुर शहर में रहते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया था। उससे एक मंगलसूत्र भी बरामद किया गया।
आरोपी ने बताया था कि चोरी का अन्य सामान उसने अपने जीजा और बहन को दिया है। जब पुलिस ने पक्का भरो में दबिश दी, तो वह भाग गए थे। पुलिस ने प्रौद्योगिक आधारित अन्वेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनू देवी और इनके पति योगेश कुमार निवासी गांव इलाहबाद, तहसील धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को अंब, जिला ऊना से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें