फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले में कॉटन कैंडी का सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय जांच में निर्धारित मानकों में सही नहीं है कॉटन कैंडी
विज्ञापन

इससे पूर्व तीन नामी कंपनियों के सैंपल निकले थे मिस ब्रांडेड
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के अंतर्गत नादौन शहर में बिकने वाली कॉटन कैंडी में हानिकारक केमिकल पाया गया है। शहर से भरे गए कॉटन कैंडी के एक सैंपल निर्धारित मानकों पर सही नहीं पाया गया है। पिछले दिनों जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नादौन शहर में फेरी वालों से दो कॉटन कैंडी के सैंपल भरे थे, जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था। अब सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच गई है। इसमें पाया गया कि कॉटन कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल है, जिससे कैंसर हो सकता है।
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अब कॉटन कैंडी विक्रेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। इस पूर्व देशभर में भी कॉटन कैंडी के सैंपल फेल हुए हैं। कॉटन कैंडी के मामले में पुडुचेरी सरकार इस पर प्रतिबंध लगा चुकी है। दरअसल वहां लिए गए सैंपल की जांच में पाया गया कि गुलाबी रंग की कॉटन कैंडी में रोडोमाइन-बी केमिकल है। जबकि, नीले रंग की कैंडी में रोडोमाइन-बी के साथ एक और अज्ञात रसायन मिलाया गया। सैंपल फेल होने पर सरकार ने इस पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। इस बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग जिला सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि जिला हमीरपुर में कॉटन कैंडी का एक सैंपल फेेल हुआ है। अब कॉटन कैंडी विक्रेता के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
तीन कंपनियों के सैंपल निकले मिस ब्रांडेड
जिला हमीरपुर में तीन अलग-अलग नामी कंपनियों के सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक से दो माह पूर्व दवाइयों के सैंपल भरे थे। सैंपलों को विभाग की ओर से जांच के लिए कंडाघाट लैब सोलन में भेजा गया था ताकि सैंपलों की गुणवत्ता का पता लगया जा सके। अब विभाग के पास तीनों कंपनियों के सैंपलों की रिपोर्ट पहुंच गई है। तीनों कंपनियों के यह सैंपल न्यूट्रा स्यूटीकल फूड सप्लीमेंट मिस ब्रांडेड हैं। जांच के दौरान इन तीनों दवाइयों की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई है। जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। इस बारे में जिला सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि तीन कंपनियों के सैंपल मिस ब्रांडेड निकले हैं। दुकानदारों को इसके लिए नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें