फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 23 लोगों की आज आएगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर। सुजानपुर की बजरोल पंचायत में कोरोना संक्रमित दो लोगों के संपर्क में आए 23 लोगों की जांच रिपोर्ट वीरवार को आएगी। यह दोनों व्यक्ति 30 अप्रैल, 2020 को पंजाब नंबर की टैक्सी से दिल्ली से यहां पहुंचे हैं। टैक्सी में बजरोल गांव के 50 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की पत्नी भी साथ थी। इस व्यक्ति के नजदीकी परिजनों में पांच लोगों की पहचान प्राथमिक संपर्कों के रूप में की गई है। इसी प्रकार पलाभु गांव के 30 वर्षीय व्यक्ति के 8 प्राथमिक संपर्कों का अभी तक पता चला है। इन सभी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। यह भी पता चला है कि कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति गांव सीरी, डाकघर कक्कड़ में अपनी निकट रिश्तेदार के घर में भी रुका था। ऐसे में उस परिवार को संगरोध कर नमूने ऐहतियातन जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत ऊहल के मड़ियार गांव का एक व्यक्ति भी दिल्ली से इनके साथ आया था जिसे इन्होंने टौणी देवी में टैक्सी से उतारा था। उसके भी नमूने जांच के लिए भेजे हैं और संपर्कों का पता किया जा रहा है। जिला में अभी तक बाहरी राज्यों से लगभग 15 हजार लोग पहुंचे हैं। इनमें से 10 हजार के करीब रेड जोन से आए हैं। 25 अप्रैल से 12 मई के बीच जिला में पहुंचे इन सभी लोगों को गृह संगरोध में रखा गया है। प्रत्येक स्वास्थ्य खंड से प्रतिदिन 50 नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 11 मई को जिला से 210 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जबकि 12 मई को 165 नमूने भेजे गए। जिला में विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के अंतर्गत बुधवार तक 140 नमूने लिए जा चुके हैं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि वर्तमान में जिला में कोरोना संक्रमित चार व्यक्तियों के सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बजरोल में दो कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के 23 प्राथमिक एवं द्वितयिक संपर्कों के नमूने गत दिवस लिए गए हैं और इनकी जांच रिपोर्ट अभी आना शेष है। इनके अन्य संपर्कों के बारे में ब्योरा एकत्र कर नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें