फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 10 और कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित 10 लोगों ने महामारी का हरा दिया है। एनआईटी हमीरपुर स्थित समर्पित कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होने के बाद इनमें से 9 मरीज बुधवार को गृह संगरोध के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी कोरोना योद्धाओं का इनके सफल उपचार के लिए आभार जताया है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने समर्पित कोविड केयर सेंटर पहुंचकर स्वस्थ लोगों और उनके परिवारों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद किया और उनका उत्साहवर्द्धन भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि गत दिन इन 10 लोगों के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिनमें नादौन क्षेत्र के कश्मीर का 50 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के फाहल से एक 17 वर्ष की युवती, नादौन क्षेत्र से एक 78 वर्षीय बुजुर्ग, भराड़ी क्षेत्र के 52 वर्षीय व्यक्ति, जंगल रोपा नाल्टी क्षेत्र से 23 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय व्यक्ति, महल क्षेत्र से साढ़े चार वर्ष की बच्ची, हमीरपुर के साथ लगते गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति, एक 27 वर्षीय व्यक्ति नादौन क्षेत्र के फतेहपुर से तथा एक 39 वर्षीय व्यक्ति धंगोटा क्षेत्र से संबंधित हैं।
जिला हमीरपुर में अभी तक कोविड-19 संक्रमित कुल 124 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित हमीरपुर जिला में हैं। इनमें से 78 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, 45 सक्रिय मामले हैं तथा एक की मृत्यु हो चुकी है। आरसीएच भोटा में 3 मरीज, जबकि डीसीसीसी (एनआईटी) में 42 मरीज दाखिल हैं, दो मरीज रेफर किए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9 जून को कुल 132 सैंपल लिए गए थे जो 10 जून को आईएचबीटी पालमपुर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें बीएमओ भोरंज से 18 सैंपल, बड़सर से 5, सुजानपुर से 21, गलोड़ से 23, टौणी देवी से 8, नादौन से 30 तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से 27 सैंपल लिए गए थे। जिला हमीरपुर में अब तक कुल 7,149 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में बाहरी राज्यों से लौटे (ट्रेवलर हिस्ट्री) अभी कुल 1,462 मामले संस्थागत संगरोध में थे, जिनमें से 1,321 ने निर्धारित अवधि पूर्ण कर ली है तथा 141 लोग गृह-संगरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें