फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, जिले में विदेशों से लौटे 142 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 547 सैंपल लिए गए, जिनमें आठ पॉजिटिव निकले। इसके अलावा आरटी पीसीआर टेस्ट में एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन

डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए सभी जिलावासी एहतियात बरतें। उन्होंने कहा कि यह नया वेरिएंट बड़ी तेजी से फैलता है। इसलिए जिले में विदेशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। विशेषकर हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे विदेशों से आने वाले लोगों की जानकारी तुरंत साझा करें। ताकि उनकी निगरानी की जा सके तथा ओमिक्रॉन से बचाव हो सके। जिला में बाहरी देशों से 142 लोग पहुंचे हैं। इनमें से 63 के सैंपल लिए गए हैं। एक मामला चार दिन पहले पॉजिटिव आया था। इसका सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजा गया है, सोमवार शाम तक रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें