नई दिल्ली के डीएवी स्कूल, यूसेफ सराय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में संबोधन देते सांसद अन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने युवाओं से स्वदेशी अपनाने, खादी को बढ़ावा देने और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वह वीरवार को नई दिल्ली के डीएवी स्कूल, यूसेफ सराय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि देश के प्रति आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना है। इससे किसान, कारीगर, उद्यमी और उद्योग मजबूत होते हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, मेहनत और नवाचार के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
अनुराग ठाकुर ने वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम् और राष्ट्रगान भारत के राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता संघर्ष की सम्मानित अभिव्यक्तियां हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की विरासत का सम्मान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है।
उन्होंने युवाओं से विकसित, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। संवाद