पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत मैड़ में एक राहगीर की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार (29) पुत्र विजय कुमार निवासी मनसूई शनिवार सुबह किसी काम से जा रहा था। जब वह मैड़ में सड़क किनारे चल रहा था तो इस दौरान सुरेश कुमार कंटेनर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। बाद में इसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।