फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भारी वाहनों की आवाजाही से टूटा संपर्क रास्ता

Sun, 06 Apr 2025 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड दो और तीन के संगम पर स्थित संपर्क रास्ता भारी वाहनों की आवाजाही के कारण टूट गया है। नियमों की अवहेलना करके भवन मालिक रात के समय में संपर्क रास्ते से निर्माण कार्य सामग्री ढो रहे हैं। जिससे अब संपर्क रास्ता टूट गया है और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रास्ते के टूटने के कारण अब वार्ड नंबर दो और तीन के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर तीन निवासी बलदेव, कमलेश, आशीष, जिया, सुरेंद्र, रेखा कुमारी आदि ने कहा कि आठ माह पूर्व नगर निगम की ओर से नाले पर बनाए गए संपर्क रास्ते की मरम्मत करवाई गई थी। निर्माण कार्य के दौरान लोगों को रास्ते पर भारी वाहनों को न लाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन नियमों की अवहेलना कर भवन मालिक निर्माण सामग्री ढोने का कार्य कर रहे हैं। जिससे नाले का रास्ता जगह-जगह से टूट गया है। उन्होंने कहा कि समस्या के बारे में दोनों वार्डों के पार्षदों को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।



अभी तक संपर्क रास्ते के टूटने को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आई है। संबंधित वार्डों के पार्षदों से रिपोर्ट मांगी जाएगी ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें