फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जमीन विवाद पर दो चचेरे भाइयों में मारपीट, आठ लोग घायल

Sun, 06 Apr 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर दर्ज किया क्रॉस केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जमीन विवाद पर बदारन गांव के दो चचेरे भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में करीब आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक पक्ष से देश राज ने कहा कि उनका चचेरे भाई से भू-विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर के समय राजेश कुमार पुत्र धर्म सिंह सहित अन्य परिजनों ने उनके घर आकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की जिससे भाई कुलदीप कुमार का दांत टूट गया। पत्नी तृप्ता देवी और उसके माता-पिता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से अनीता कुमारी पत्नी अशोक कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि देश राज व उसके परिजनों ने उस समय उन पर हमला कर दिया जब वे अपनी भूमि पर खड़े थे, जिसके कारण उसका दांत हिल गया तथा कपड़े फट गए। मारपीट में उसकी जेठानी मीना कुमारी, देवर राजेश कुमार सहित अन्यों को चोटें आई हैं। उधर एसपी भगत सिंह ने कहा कि जमीन विवाद पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें