फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बिल नहीं भर रहे उपभोक्ता, बोर्ड का बकाया 21 करोड़ पहुंचा

Sat, 01 Aug 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी विभागों और कुछ उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया लगातार बढ़ने से बिजली बोर्ड पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। हमीरपुर में बिजली बोर्ड का कुल बकाया करीब 21 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसमें सबसे बड़ा हिस्सा जल शक्ति विभाग का है, जिस पर लगभग 14 करोड़ रुपये का बिजली बिल लंबित है। जिले में घरेलू, व्यावसायिक और सरकारी विभागों सहित करीब दो लाख 19 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
अधिकांश उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन कुछ उपभोक्ताओं और कई सरकारी विभागों की लापरवाही के कारण बोर्ड का बकाया लगातार बढ़ रहा है। बिजली बोर्ड ने बकाया वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

समय पर बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे जा रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है, ताकि बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित हो सके।
आमतौर पर बिजली बिल बकाया होने पर बोर्ड आम उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी करने से लेकर कनेक्शन काटने तक की सख्त कार्रवाई करता है। वहीं, कई सरकारी विभागों पर ऐसी सख्ती नहीं होने से बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है।
कोट
लंबित बिलों की वसूली के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही बकाया राशि प्राप्त होगी। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह है कि समय पर बिजली बिल जमा करवाएं। -आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें