फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तपलधार-बजाहड़ सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Tue, 28 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
तपलधार से बजाहड़ वाया पटियाल बस्ती सड़क पर निर्माण कार्य जारी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग ने तपलधार से बजाहड़ वाया पटियाल बस्ती सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क मार्ग पर लगभग 4.66 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क बनने से तपलधार सहित अन्य गांवों के हजारों लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के तहत सड़क की लंबाई लगभग चार किलोमीटर होगी। सड़के के तीखे मोड़ों को भी काटा जा रहा है, जिससे सड़क पर आवागमन सुगम होगा। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे तपलधार, बजाहड़ और अन्य गांवों के लोग अब इस परियोजना से राहत महसूस करेंगे। सड़क निर्माण कार्य नाबार्ड के तहत किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के एसडीओ संसार चंद ने बताया कि तपलधार से बजाहड़ वाया पटियाल बस्ती सड़क पर कार्य आरंभ हो गया है। लगभग चार किलोमीटर सड़क पर 4.66 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर क्षेत्र की जनता को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें