फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में ग्रामीण हाट भवन का निर्माण दोबारा शुरू

Mon, 01 Jun 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के समीप ग्रामीण हाट भवन का निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है। पहले बजट के अभाव में कार्य रुक गया था, जिससे स्थल पर अव्यवस्था बनी हुई थी और निर्माण सामग्री बिखरी होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला में मामले को 2 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण अधूरा रह गया। अब इसे पूरा करने के लिए 30 जून की नई समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

यह हाट भवन 12 खोखा धारकों को स्थायी स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले वर्ष 35 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया था। प्रस्तावित दो मंजिला भवन में 12 दुकानें और एक बहुउद्देशीय हॉल शामिल है।

कोट

ठेकेदार को 30 जून तक निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। भवन का 90 फीसदी कार्य हो गया है। शेष कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। -संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें