फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रास्ते के किनारों पड़ी है निर्माण सामग्री, बीच में गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर में अधर में लटका निर्माण कार्य
विज्ञापन

उखाड़ी गईं हैं पेवर टाइलें, डाली जानी है बजरी

शहर तक दोपहिया वाहन और पैदल पहुंचने का है मुख्य रास्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर तीन प्रतापनगर को शहर से जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग पर कुछ माह पूर्व पेवर टाइलें उखाड़ी गईं और बजरी डाली गई। चढ़ाई होने के चलते यहां पर दोपहिया वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। इसके चलते पेवर टाइलों को हटाकर बजरी डाली गई थी। यह बजरी बारिश के चलते अगले दिन बह गई। अब मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

मार्ग के बीच में गड्ढे हैं और किनारों पर पेवर टाइलों के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में यहां पर हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। दोपहिया वाहन सवार इस मार्ग से होकर बाजार पहुंचते हैं जबकि वाहनों के गुजरते वक्त पैदल निकलने के लिए जगह नहीं बची है। स्थानीय लोगों रमेश, विजय कुमार, राहुल, नेहा, हर्षा, बवीता ने कहा कि एक माह से अधिक वक्त बीत गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। पहले पेवर टाइलों के चलते लोग फिसलने से घायल हो रहे थे और दोपहिया सवार भी चोटिल हुए हैं। समस्या के समाधान के लिए टाइलों को हटाकर दोबारा बजरी डाली गई लेकिन यहां पर बिखरी निर्माण सामग्री और आधा अधूरा कार्य लोगों के लिए आफत बन गया है। इस मार्ग से होकर सैकड़ों लोग बाजार पहुंचते हैं लेकिन नगर परिषद की लेटलतीफी के चलते दिक्कतें बनी हुई हैं। प्रतापनगर वार्ड की पार्षद डिंपल बाला का कहना है कि समस्या के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत की गई है। जल्द ही समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। यहां पर निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें