फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 4833 अभ्यर्थी देंगे पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 27 मार्च को तीन केंद्रों पर पुलिस आरक्षी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक मानक व शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण 4833 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एमएमएस के माध्यम से एडमिट कार्ड भेजे गए हैं। किसी को एडमिट कार्ड नहीं मिला होगा तो 26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से या 27 को सुबह नौ बजे से पहले भर्ती केंद्र से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से एक बजे तक किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर सुबह नौ बजे पहुंचना होगा। रोल नंबर 213464 से 219236 तक के अभ्यर्थी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर, रोल नंबर 212103 से 213463 तक के अभ्यर्थी राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू और रोल नंबर 210381 से 212102 तक के अभ्यर्थी डीएवी स्कूल सलासी बुलाए गए हैं। इन तीन परीक्षा केंद्रों पर 665 महिला, 4131 पुरुष और 37 चालक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ एक क्लिप बोर्ड, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो, नीला या काला वॉल प्वाइंट पेन, फोटो पहचान पत्र जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जिसमें मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्ट घड़ी, पर्स, गहने, आभूषण, घड़ी, टोपी, ब्रेसलेट, बैग व अन्य आपत्तिजनक सामग्री लाने पर प्रतिबंध रहेगा। तलाशी के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में बैठेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि परीक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी की डीएफएमडी के माध्यम से तलाशी होगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें