फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में पहुंची औषधियों की खेप

Mon, 05 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक उपचार की ओर लोगों के बढ़ते रुझान के बीच हमीरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों की खेप पहुंची है। इनमें अर्क अंबानी, महानारायण तेल, नारायण तेल सहित कई अन्य औषधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इनकी पैकिंग 50 एमएल से लेकर 200 एमएल तक है। महानारायण तेल और नारायण तेल पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधीय तेल हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की जकड़न और वात रोगों के उपचार में किया जाता है।
मरीजों की संख्या और उपचार की जरूरत को देखते हुए अस्पताल में औषधियों की उपलब्धता बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। यहां रोजाना 30 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल की ओर से समय-समय पर चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में औषधियों का प्रयोग चिकित्सकीय परामर्श और मरीज की आवश्यकता के अनुसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें