फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को किया याद

Fri, 15 Nov 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला मुख्यालय हमीरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रे
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिला कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यक्रता मौजूद रहे।
सभी कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के योगदान को याद किया। इस मौके पर सुमन भारती ने कहा कि देश निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को तरक्की की राह पर अग्रसर किया है। वर्तमान में सीएम सुक्खू की अगुआई में प्रदेश और हमीरपुर विकास किया जा रहा है। हमीरपुर में बन रहा नया बस अड्डा आधुनिकता का प्रमाण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने हमीरपुर के विकास पर विशेष फोक्स किया है। जिला की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। शहर को सौंदर्यीकरण की दृष्टि से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीपीएस का मामले में विपक्ष को इस पर ज्यादा खुशी नहीं मनानी चाहिए। यह माननीय अदालत की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पूर्व सीएम शांता कुमार से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री की कार्यशैली को सराहा है। वर्तमान सीएम प्रदेश के विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर फुटपाथ की सुविधा मिले, इसके लिए पार्षद राजू चौधरी के साथ उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात की गई है। बस अड्डा से लेकर अस्पताल तक फुटपाथ बनाने की मांग रखी गई, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। लोग अकसर बस अड्डा पर वाहनों से उतरने के बाद पैदल अस्पताल की तरफ जाते हैं। फुटपाथ न होने की वजह से इन्हें सड़क मार्ग पर चलना पड़ता है, जिस कारण कोई अनहोनी भी हो सकती है। ऐसे में फुटपाथ का निर्माण नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें