फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम 30 को

Mon, 20 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
indian national congress - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिला स्तरीय कांग्रेस अधिवेशन की तैयारियों को लेकर हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, प्रदेश सचिव और जिला कांग्रेस प्रभारी ललित चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस प्रभारी ललित चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के शुरू किए प्रदेशव्यापी ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देश में दुष्प्रचार कर सत्तासीन भाजपा की धोखेबाजी को जगजाहिर करना जरूरी है।
विज्ञापन


हमीरपुर के टाउन हाल में 30 जून को पार्टी अधिवेशन को ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सीपीएस इंद्रदत लखनपाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से सहयोग को अपील की।
विज्ञापन


बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पीसीसी सदस्य राजेंद्र जार, पीसीसी सचिव हीरापाल, एपीएमसी चेयरमैन प्रेम कौशल, निदेशक केसीसी बैंक अनिल वर्मा, रमेश डोगरा, सेवादल जिला संगठक मदन लाल कौंडल, सेवादल प्रभारी प्रकाश महाजन, प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज धीमान, जिला लीगल सेल के संयोजक केसी भाटिया, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, सुमन भारती, जिला महासचिव अजय शर्मा, राजेश चौधरी, विपिन ढटवालिया, डीपी अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार हमीरपुर, कै. पृथ्वी चंद नादौन, सुरजीत सिंह अध्यक्ष बड़सर, राजीव मैहर भोरंज, कुलदीप बेदी सुजानपुर, राजेश ठाकुर टौणीदेवी, मनोज शर्मा अध्यक्ष हमीरपुर शहरी कांग्रेस, अश्वनी शर्मा पार्षद, पवन छिंदी, सुमन अटवाल अध्यक्ष महिला कांग्रेस सुजानपुर, राजेश्वर कटोच, शहनशाह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें