भोटा/हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक भोटा के एक निजी होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक एवं भाजपा के तीन बार के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि सतपाल सत्ती ने कहा कि जो संगठन अपने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को भूल जाता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, झूठे वादों और जनविरोधी नीतियों को लेकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार वादे पूरा करने के बजाय जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पार्टी की ओर से विगत समय में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने पूर्व विधायक एवं समाजसेवी राम रतन शर्मा, भाजपा परिवार से जुड़े दिवंगत विशिष्ट व्यक्तित्वों और नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में शोक प्रस्ताव रखा।
दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का फीडबैक दिया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अमित ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, विजय अग्निहोत्री एवं कमलेश कुमारी सहित जिला व मंडल स्तर के भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में मौजूद मुख्यातिथि सहित पदाधि