फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने जनता के जनादेश का किया अपमान : आशीष

विज्ञापन
चुनावी प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभा को संबो​धित करते भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा। पार्टी।
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस सरकार के राज में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमराईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूर्णत: चरमरा चुकी हैं। वह शुक्रवार को जन आशीर्वाद अभियान के तहत ग्राम पंचायत पांडवी, भगेटू और आघार में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इन सभाओं में प्रत्येक गांव से लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन आशीष शर्मा को दिया। आशीष शर्मा ने कहा कि अपनी जवानी के महत्वपूर्ण 5 साल जनसेवा में समर्पित किए हैं और अभी भी जनता के लिए ही लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यह हमीरपुर के आत्मसम्मान की लड़ाई है। उन्हें हमीरपुर की जनता ने जनादेश देकर विधानसभा पहुंचाया लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन्हें हमेशा जलील किया। कांग्रेस सरकार को समर्थन देकर चुपचाप बैठने के बजाय विपक्ष में बैठकर आवाज उठाना उचित है। समय बलवान है। इसलिए समय को बर्बाद न करते हुए मैंने इस्तीफा दिया और अपने लोगों के हित के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं। प्रदेश सरकार लगातार कर्ज के बोझ तले दबती जा रही है। कर्ज के ब्याज को भरने के लिए भी और कर्ज लेना पड़ रहा है। जनकल्याण की कई योजनाएं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी हैं। कामगार बोर्ड से मिलने वाले लाभ बंद कर दिए गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं हैं। कांग्रेस परिवारवाद से ग्रसित हो गई है। केंद्र में भाजपा सरकार है और प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए सभी भाजपा को मत देकर विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों को आईजीएमसी के जन औषधि स्टोर में सभी दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, जहां उन्हें यह दवाएं मुफ्त मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें