फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमीरपुर में गरजे कांग्रेसी

विज्ञापन
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हमीरपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हमीरपुर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय से लेकर गांधी चौक तक रैली निकाली गई। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को मुख्य मुद्दों से भटका रही है। इस समय आमजन पर महंगाई और बेरोजगारी की मार पड़ रही है। न ही इन समस्याओं का हल निकालने के लिए सरकार गंभीर है। महंगाई ने आज आम आदमी का जीना हराम कर दिया।
विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार विकास करवाने में नाकाम रही है। इस संबंध में एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा और कुलदीप पठानिया, भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं प्रोमिला देवी, प्रदेश पदाधिकारी सुनील शर्मा, बलविंद्र सिंह बबलू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, सुरेश पटियाल, केवल धीमान, अनिल वर्मा, राजेश चौधरी, सुदर्शन शर्मा, शहंशाह, अंशुल शर्मा, अखिलेश चौधरी, रजत राणा, अजय शर्मा, मनोहर लाल कानूनगो, अंकुश सैणी, प्रवेश ठाकुर, रोशन लाल, नरेश ठाकुर, राकेश रानी, लता जसवाल, सुमन अटवाल, सुशीला देवी, शशि बाला, मीरा देवी, सुक्रांत भाटिया, पंकज मिन्हास, चंदन राणा, रितेश चौहान, अश्वनी कुमार, राकेश गोल्डी, सनी खान, मनु डोगरा, होशियार सिंह, कृष्ण कुमार समेत कई अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नहीं आए सुक्खू-लखनपाल
जिला हमीरपुर से कांग्रेस के तीन विधायक हैं। सोमवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन में केवल सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ही पहुंचे। नादौन से विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू और बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल नदारद रहे। पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कई बार पार्टी में एकजुटता के दावे कर चुके हैं लेकिन पार्टी कार्यक्रमों से प्रमुख नेताओं की दूरी कुछ और ही बयां कर रही है।

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हमीरपुर में रैली निकालते कांग्रेसी।- फोटो : Hamirpur-HP

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ हमीरपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।- फोटो : Hamirpur-HP

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते कांग्रेसी।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें