फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस : राकेश

Sat, 01 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस के नेता बयानवीर बनने से पहले पहले कांग्रेस की पृष्ठभूमि को जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन

उन्होंने गत दिवस कांग्रेस के एक नेता की ओर से दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि 65 वर्षों के शासन काल में वह सनातन धर्म हिंदू संस्कृति के कितना हितैषी रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी की पुरानी पृष्ठभूमि को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा हिंदू संस्कृति और संविधान को कुचलने का काम किया है।
कांग्रेस ने झूठ और फरेब की राजनीति कर प्रदेश में सत्ता हासिल की है। कांग्रेसी बताएं कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए क्या किया है। सत्ता हासिल करने के लिए जनता को जो झूठी गारंटियां दीं, उनको पूरा करने की बजाय जो भाजपा शासन में लोगों को योजनाएं दी थीं, उनको बंद करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें