फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार की माता का निधन

Sat, 01 Feb 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार की माता समाजसेवी कृष्णा परमार का बीमारी के चलते देर शाम चंडीगढ़ में देहांत हो गया। कृष्णा परमार मूल रूप से नादौन क्षेत्र से संबंध रखती थीं और वह कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई थीं। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटे कारोबारी हैं, जबकि उनके पति संतोष परमार भी सेवानिवृत्त होने के बाद बच्चों के साथ कारोबार को संभालते हैं। शुक्रवार को जालंधर में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, दूसरी और एचपीसीए के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने परिवार के प्रति शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें