फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बजड़ौह-डमूई सड़क की आठ साल बाद भी नहीं सुधरी हालत, लोग हो रहे बेहाल

Sat, 01 Aug 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद
विज्ञापन
लदरौर/अवाहदेवी(हमीरपुर)। वर्षों बीत जाने के बाद भी बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। गड्ढों के आसपास बजरी बिखरी हुई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खराब निकासी व्यवस्था के कारण बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या भी बनी रहती है।
यह सड़क अवाहदेवी से पट्टा मुख्य सड़क को जोड़ती है और आसपास के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से लोग बस्सी, अवाहदेवी, हमीरपुर अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते-जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के आठ वर्ष बाद भी इसकी नए सिरे से मरम्मत नहीं हो पाई है। पैचवर्क के बजाय अब सड़क पर केवल गड्ढे नजर आ रहे हैं। मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान एंबुलेंस चालकों को भी सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोट्स
समस्या ध्यान में नहीं थी। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण करवाया जाएगा, ताकि सड़क की स्थिति का पता लगाया जा सके। निरीक्षण के बाद आगामी कार्य किया जाएगा। -चंद्र भानू शर्मा, सहायक अभियंता, समीरपुर

सड़क की हालत काफी समय से खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। खासकर बारिश के समय परेशानी और बढ़ जाती है। -चुन्नी लाल शर्मा, स्थानीय निवासी

सड़क पर दोपहिया वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता और कभी भी हादसा हो सकता है। -केदारनाथ, स्थानीय निवासी

सड़क पर पैचवर्क की जगह गड्ढे ज्यादा हैं। रोजाना इस मार्ग से सवारियों को लेकर जाना पड़ता है। खराब सड़क के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। -पंकज, टैक्सी चालक

अस्पताल या जरूरी काम के लिए इसी रास्ते से जाना पड़ता है। अगर कोई मरीज हो तो एंबुलेंस लाने में भी दिक्कत आती है। सड़क को जल्द ठीक करवाया जाना चाहिए। -प्रवीण कुमार, स्थानीय निवासी

बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद

बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद

बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद

बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद

बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद

बजड़ौह से डमूई संपर्क सड़क खस्ताहाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें