फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कंप्यूटर पार्ट्स के दामों में इजाफा, बिक्री में आई गिरावट

Mon, 27 Apr 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विजय ठाकुर
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। कंप्यूटर एक्सेसरी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे पेनड्राइव, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड और रैम की कीमतों में इन दिनों भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चार महीनों में दाम 60 से 80 फीसदी तक बढ़ गए हैं, जिससे कंप्यूटर विक्रेता और उपभोक्ता दोनों प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

32 जीबी पेनड्राइव, जो पहले 350 से 400 रुपये में मिलती थी, अब 800 रुपये तक पहुंच गई है। 64 जीबी पेनड्राइव की कीमत 600 से बढ़कर 1100 रुपये हो गई है, जबकि 128 जीबी पेनड्राइव अब 900 के मुकाबले लगभग 1700 रुपये में बिक रही है।
इसी तरह एक टेराबाइट हार्ड डिस्क की कीमत भी चार हजार से बढ़कर करीब 8500 रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों के चलते बाजार में बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है और उपभोक्ता खरीदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में अस्थिर स्थिति बनने से शिपिंग प्रभावित हुई है। पहले जहां सामान 45 दिन में पहुंच जाता था, अब इसमें लगभग 70 दिन लग रहे हैं, जिससे सप्लाई चेन बाधित हो रही है और कीमतें बढ़ रही हैं।
इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग के कारण डेटा सेंटरों में फ्लैश मेमोरी की मांग तेजी से बढ़ी है। चिप निर्माण कंपनियां अब मोबाइल और कंप्यूटर पार्ट्स के बजाय एआई चिप्स के उत्पादन पर अधिक ध्यान दे रही हैं, जिससे सामान्य कंप्यूटर उपकरणों की उपलब्धता कम हो गई है।
लगातार बढ़ती कीमतों और सप्लाई बाधाओं के कारण बाजार में सुस्ती छा गई है, जिससे व्यापारी और उपभोक्ता दोनों ही चिंतित हैं।






-
पिछले चार महीनों में कंप्यूटर पार्ट्स की कीमतों में 60 से 80 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बिक्री में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। -विजय ठाकुर, कंप्यूटर हार्डवेयर विक्रेता, डुग्गा हमीरपुर

चार महीने पहले 27 हजार रुपये में मिलने वाला डुअल कोर कंप्यूटर अब करीब 45 हजार रुपये में बिक रहा है। वहीं, आई-3 कंप्यूटर की कीमत 35 हजार से बढ़कर 55 हजार रुपये हो गई है। पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड की कीमतें भी लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। -मनोज ठाकुर, कंप्यूटर विक्रेता, हमीरपुर

मेमोरी कार्ड सहित अन्य चीजों की कीमतें बढ़ी हैं। तीन महीने से कीमतें बहुत बढ़ चुकी हैं। ग्राहक दुकान पर नहीं पहुंच रहे हैं। बिक्री 10 से 20 फीसदी तक सिमट गई। -विजय वर्मा, विक्रेता हमीरपुर



जनवरी में कंप्यूटर खरीदने की योजना बनाई थी, लेकिन बजट के बाद कीमतें कम होने की उम्मीद में खरीद टाल दी। अब अप्रैल में वही कंप्यूटर उन्हें लगभग दोगुनी कीमत पर मिल रहा है। इससे बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। -बलवीर ठाकुर, निवासी अवाहदेवी

विजय ठाकुर

विजय ठाकुर

विजय ठाकुर

विजय ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें