फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैलग चौक के पास अधूरी सड़क बनी परेशानी, दुकानदारों का कारोबार हो रहा प्रभावित

Mon, 27 Apr 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आशीष कतना, दुकानदार
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


वाहनों से उछलकर पत्थर तोड़ रहे दुकानों के शीशे, दुकानदारों में रोष, हादसे का रहता है डर

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। बस्सी–जाहू सड़क पर बैलग चौक के पास करीब 500 मीटर का अधूरा और कच्चा हिस्सा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सड़क का अधिकांश हिस्सा पक्का हो चुका है, लेकिन कुछ हिस्सा अधूरा होने से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
धूल-मिट्टी से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, वहीं वाहनों के गुजरने पर उड़ने वाले धूल-पत्थर दुकानों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते सप्ताह पत्थर लगने से एक दुकान का शीशा टूट गया था, जिससे दुकानदार को करीब 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार धूल की मोटी परत रोजाना दुकानों में जम जाती है, जिससे सफाई करना मुश्किल हो गया है। इसके चलते ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई है।
पैदल चलने वालों के लिए यह रास्ता बेहद असुविधाजनक हो गया है, जबकि बारिश में कीचड़ और सूखे में धूल दोनों ही हालात लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
इसके अलावा वाहनों की आवाजाही के दौरान कम दृश्यता के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का काम करीब एक वर्ष पहले शुरू हुआ था, लेकिन यह छोटा सा हिस्सा अब तक अधूरा है।
ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस 500 मीटर हिस्से का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

-
मेरी गारमेंटस की दुकान है। पत्थर से दो बार दुकान का शीशा टूटा है। बार-बार नुकसान हो रहा है। सड़क के इस हिस्से को जल्द पक्का किया जाना चाहिए। -आशीष कतना, दुकानदार

किराने की दुकान करता हूं। धूल से दुकान में रखा सामान भी खराब होता है। एक बार दुकान का शीशा भी टूट चुका है। धूल मिट्टी से परेशान ग्राहक दुकान में नहीं आ रहे हैं। -वरुण, दुकानदार

दिनभर धूल-मिट्टी से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। विभाग को इस सड़क की जल्द सुध लेनी चाहिए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। -कर्म सिंह, निवासी बैलग
विज्ञापन

सड़क पर धूल-मिट्टी के कारण ढाबे पर लोग आने से कतरा रहे हैं। काम भी प्रभावित होता है। उम्मीद है कि इस सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। -बंटी, ढाबा संचालक



कोट

चरणबद्ध तरीके से सड़क का काम चला है। बैलग के पास जो हिस्सा बचा है, उसे भी जल्द पक्का कर दिया जाएगा। -राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज

आशीष कतना, दुकानदार

आशीष कतना, दुकानदार

आशीष कतना, दुकानदार

आशीष कतना, दुकानदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें