फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कमेटी गठित, 15 दिन में एचटी लाइनों की जद में आने वाले भवन होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट असर
विज्ञापन

बिजली बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारी करेंगे फील्ड का सर्वे

शहर में एचटी लाइनों से सटे मकानों को किया जाएगा चिह्नित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों में अब एचटी लाइनों की जद में आने वाले भवनों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में बिजली बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी शामिल किए गए हैं। कमेटी को प्रशासन और जिला पुलिस को विद्युत तारों की जद में आए जानलेवा स्थान चिह्नित कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी। चिह्नित स्पॉट पर बने भवनों और बिछाई गई बिजली लाइनों के रिकाॅर्ड को भी खंगाला जाएगा।

बिजली बोर्ड ने अपने रिकाॅर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है। किन-किन भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं और नोटिस के बाद क्या आगामी कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। एचटी लाइनों से सटे जिन मकान मालिकों को नोटिस जारी गए हैं उन पर नगर परिषद की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसका ब्योरा भी लिया जाएगा। मसलन अब इस मामले में महज नोटिस तक नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने के रणनीति तैयार कर ली है। बीते 18 अगस्त को नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दो में एक 14 वर्षीय किशोरी की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। यह किशोरी अपने परिवार के साथ यहां पर किराये के घर में रहती थी। छत से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई थी। इस मुद्दे पर अमर उजाला की ओर से शहर के लोगों की आवाज बुलंद की गई। तारों में उलझी जिंदगी अभियान के तहत बीते चार दिन से व्यवस्था पर सवाल उठाए गए। आखिरकार अब इस मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग संजीदा नजर आ रहे हैं। शहर के लोगों को उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में अधिकारी और कर्मचारी एचटी लाइनों की जद में आने वाले एक-एक मकान को चिह्नित कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


कोट्स
एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि इस संदर्भ में बोर्ड और नगर परिषद ही संयुक्त कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी 15 दिन के भीतर जानलेवा स्पॉट चिह्नित करने के साथ समस्या के समाधान को लेकर भी रिपोर्ट सौंपेगी।
बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ राय ने कहा कि स्पॉट चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिन भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया, उनका रिकाॅर्ड भी खंगाला गया है। नगर परिषद के साथ मिलकर फील्ड में स्पॉट को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि शहर में ऐसे भवन मालिकों पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। स्पॉट चिह्नित करने के साथ रिकाॅर्ड को खंगाला जाएगा। बिजली लाइनों से किसी तरह की अनहोनी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें