मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 18 मई को हमीरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 18 मई को सुबह 10 :10 बजे हमीरपुर में 20 बिस्तरों वाले आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का शिलान्यास करने के बाद 10:30 बजे हथली खड्ड में अग्निशमन केंद्र भवन के नजदीक कमांडेंट होमगार्ड दसवीं बटालियन के भवन की आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 11 बजे भोटा में कार पार्किंग की आधारशिला रखने के बाद झंजियाणी में 11:25 बजे पुल का लोकार्पण करेंगे। 12:30 बजे मुख्यमंत्री हरसौर से झंजियाणीं तक बाढ़ नियंत्रण कार्यों और सरयाली में चेक डैम तथा पुल की भी आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद डिग्री कॉलेज बड़सर के साइंस ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। दोपहर बाद 2:00 बजे मुख्यमंत्री बड़सर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दोपहर का भोजन करने के बाद सायं 2:30 बजे ज्योली देवी उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे।
सहेली बेहड़ सड़क पर बनने वाले पुल का लोकार्पण करने के बाद सायं 3:30 बजे ब्याड़ में जनसभा करेंगे। सायं 5:30 बजे एनआईटी ग्राउंड हमीरपुर से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से शिमला के लिए रवाना होंगे।