फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय में सीएम सुक्खू को देना होगा जवाब : लखनपाल

Tue, 28 May 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के पक्ष में सोमवार को चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने भी कांग्रेस और सीएम सुक्खू पर खूब निशान साधे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर 15 करोड़ रुपये लेने आरोप लगा रहे हैं, उसका जवाब उन्हें न्यायालय में देना होगा। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की हालत इतनी दयनीय होगी है कि वह बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भटक रहे हैं। अगर उन्होंने बड़सर के विकास पर ध्यान दिया होता तो उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता।
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है, महज सरकारी कार्यालय बंद करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार जहां नए संस्थान व संसाधन जुटाने में लगी रही थी वहीं सुक्खू सरकार बंद करने में लगी रही। प्रदेश में सुक्खू सरकार है लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं कभी सुख का एहसास नहीं कर पाए। पूर्व में भाजपा सरकार ने जितना कर्ज 5 साल में लिया था उतना कर्ज कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें