फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मूक बधिर बच्ची से अश्लील हरकतें, सफाई कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पर आठ वर्षीय मूक बाधिर लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगे हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता बच्ची की चाची सुजानपुर में रेहड़ी लगाती है। रात को पीड़ित लड़की और उसकी चाची जब घर आ रहे थे। इसी दौरान लड़की आगे निकल गई। जब चाची घर पहुंची तो उसे लड़की घर पर नहीं मिली। आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर कहीं ले गया और वहां पर अश्लील हरकतें की।
आरोपी थोड़े देर बाद पीड़ित लड़की को उसके घर ले आया। पीड़ित लड़की ने इशारों में अपनी साथ हुई घटना की जानकारी अपनी चाची को दी। उसके उपरांत शिकायत के आधार पर सुजानपुर पुलिस थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पठानकोट का निवासी है तथा सुजानपुर नगर परिषद में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें