फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध के सुरक्षा कर्मी पर गंभीर आरोप, ट्रस्ट ने बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन के लिए पहुंची महिला श्रद्धालु ने मंदिर ट्रस्ट के सुरक्षा कर्मी पर अभद्र व्यवहार और मानसिक तौर पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की है। शिकायत के बाद मंदिर अधिकारी की ओर से सिक्योरिटी इंचार्ज से जवाब तलब किया गया है। ट्रस्ट प्रशासन ने जांच के बाद हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम को आगामी कार्रवाई के लिए मामला भेजा है। मंदिर ट्रस्ट में निगम की ओर से पूर्व सैनिकों को बतौर सुरक्षा कर्मी नियुक्त किया जाता है। ऐसे में अब इस मामले में आगामी कार्रवाई निगम की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दी शिकायत में सुरक्षा कर्मी पर यह आरोप लगाए हैं कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया। फोन पर जब उसने मंदिर परिसर में सराय के कमरे को लेकर सुरक्षा कर्मी से बात की तो उसको अभद्र जवाब दिया गया। महिला कांगड़ा की रहने वाली हैं, जो कि दर्शन के लिए मंदिर में पहुंची थीं। इस मामले में क्या सच्चाई है यह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से सुरक्षा कर्मी पर लगाए गए तमाम आरोपों को नकारा गया है। मंदिर अधिकारी को दिए जवाब में यह कहा गया है कि सुरक्षा कर्मी की ओर से कोई अभद्र व्यवहार न तो सामने और न ही फोन पर किया गया है। हालांकि महिला और सुरक्षा कर्मी पर फोन कॉल अथवा मैसेज पर क्या बातचीत हुई और उनके नंबर कैसे एक्सचेंज हुए इसे लेकर भी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
-



महिला की ओर से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत सौंपी गई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच की गई है। सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से तमाम आरोपों को नकारा गया है। सुरक्षा कर्मी पूर्व सैनिक निगम की ओर से मंदिर में नियुक्त किए जाते हैं ऐसे में आगामी कार्रवाई के लिए निगम को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप चंदेल मंदिर अधिकारी मंदिर ट्रस्ट, दियोटसिद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें