फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर और टौणी देवी के 38 बच्चे कुपोषित : एसडीएम

Wed, 25 Dec 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम संजीत सिंह। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हमीरपुर में हुई संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित हमीरपुर की खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार को हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजीत सिंह ने की।
पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों की जांच के दौरान हमीरपुर और टौणी देवी के कुल 38 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं। इनके उपचार एवं पोषण पर विशेष रूप से फोकस किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना हमीरपुर और टौणीदेवी के अंतर्गत कुल 431 आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार तथा अन्य सभी सुविधाओं जैसे प्रतिरक्षण, अनौपचारिक शालापूर्व शिक्षा, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। बेटी है अनमोल योजना के तहत इस वित्त वर्ष में अभी तक उपमंडल की 834 बेटियों को 16.03 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की 17 लाभार्थियों को 8.67 लाख रुपये, शगुन योजना की 54 लाभार्थियों को 16.74 लाख, विधवा पुनर्विवाह योजना की नौ लाभार्थियों को 9.25 लाख, मदर टेरेसा आश्रय मातृ संबल योजना के अंतर्गत 99 महिलाओं एवं उनके 133 बच्चों को 5.67 लाख और प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना की 1796 लाभार्थियों को 62.98 लाख की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

सुख शिक्षा योजना के लिए 475 लाभार्थियों की पहचान करके उन्हें पात्रता प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की स्थिति और इनमें शौचालय, बिजली, पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर टौणी देवी के सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान और हमीरपुर के संजय गर्ग ने सभी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें