फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होर्डिंग से भरा शहर, एनओसी का कार्य ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार हमीरपुर में जगह-जगह सज रहे होर्डिंग्स
विज्ञापन


दीपावली के दौरान आग की घटनाओं का रहता है खतरा

नप हमीरपुर ने शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए नियम किए हैं निर्धारित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। त्योहारी सीजन में मुख्य बाजार हमीरपुर अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स से भर गया है। नियम निर्धारित होने के बाद भी बाजार से लेकर वार्डों में स्कूल प्रबंधकों, निजी कंपनियों और संस्थाओं के मालिक अवैध रूप से होर्डिंग लगाने में लगे हुए हैं। इससे त्योहारी सीजन में हादसों का खतरा अधिक बढ़ गया है। दीपावली के दौरान पटाखे, आतिशबाजी आदि का अधिक प्रयोग होता है। ऐसे में जगह-जगह भवनों, दुकानों और बिजली के खंभों पर लटके होर्डिंग में आग लगने का खतरा बना रहता है। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से भवन पर होर्डिंग लगाने के लिए एनओसी का लेना अनिवार्य किया है ताकि कुछेक चिह्नित स्थानों पर ही होर्डिंग को लगाया जा सके लेकिन वर्तमान में मुख्य बाजार हमीरपुर में भवन मालिकों ने बिना एनओसी के होर्डिंग को लगवाया हुआ है।
शहरवासियों प्रदीप रांगड़ा, रीना देवी, बृज मोहन, संतोष, राकेश, सोनू, विजय आदि ने कहा कि शहर में विज्ञापन होर्डिंग्स लगवाने के लिए भवन मालिकों की ओर से किसी भी प्रकार का एनओसी नहीं लिया है। त्योहारी सीजन के दौरान विज्ञापन होर्डिंग्स से शहर पूरी तरह से भर गया है। कई जगह विज्ञापन होर्डिंग्स इस तरह नीचे की ओर झुके हैं जो कभी भी किसी अनहोनी का कारण बन सकते हैं। नगर परिषद की ओर से जनवरी में हुई बैठक में शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए नियम तय किए थे। नियमों के तहत होर्डिंग्स लगाने के लिए एनओसी और फीस देना तय किया गया था लेकिन मुख्य बाजार हमीरपुर के साथ-साथ कई लोगों की ओर से अपनी दुकानों, भवनों सहित अन्य स्थानों पर बिना नगर परिषद की अनुमति के होर्डिंग्स लगा दिए हैं जो नगर परिषद की आय को भी प्रभावित कर रही है। उन्होंने अवैध होर्डिंग हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि चिह्नित स्थानों के बाहर होर्डिंग लगाने वाले भवन मालिकों को जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद के अधीन आठ स्थान आते हैं, जहां पर होर्डिंग लगाने के लिए एनओसी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें