फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में टैगोर सदन की मुस्कान अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटियारा में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि केरल राज्य पर आधारित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।भाषण प्रतियोगिता में टैगोर सदन की मुस्कान प्रथम, गांधी सदन की तन्वी ने द्वितीय और रानी लक्ष्मीबाई सदन की कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में गांधी सदन प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई सदन ने द्वितीय तथा सुभाष सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सुभाष सदन की कनिका ने प्रथम स्थान, रानीलक्ष्मी बाई सदन की सारिका ने द्वितीय तथा टैगोर सदन की सायना ने तृतीय स्थान हासिल किया। डॉ. नीरज कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें