फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में सीटू का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Sun, 11 Oct 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में सीटू के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में शनिवार को सीटू के बैनर तले मजदूरों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने के आरोपों और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मजदूरों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन में मुख्य वक्ता डॉ. कश्मीर ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है तथा दिल्ली में मजदूरों, किसानों और युवाओं की आवाज दबाई जा रही है।
उन्होंने चुनाव आयोग पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया। डॉ. कश्मीर ने कहा कि सीटू और देश के मजदूर दिल्ली में आंदोलन कर रहे साथियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने मजदूरों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर संतोष कुमार, जोगिंदर कुमार और नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें