हमीरपुर में क्रिसमिस को लेकर बेचने के लिए रखा क्रिसमिस ट्री। संवाद
- फोटो : शहर में इसी तरह लगाए जाने वाले मूवेवल डिवाइडर का मॉडल
हमीरपुर। क्रिसमस को लेकर हमीरपुर बाजार भी सजना शुरू हो गए हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री के साथ-साथ सांता क्लॉज की ड्रेस भी पहुंच गई है। बाजार में क्रिसमस ट्री 150 रुपये से लेकर 400 रुपये तक मिल रहे हैं।
क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। दुकानदारों का कहना है कि हमीरपुर में क्रिसमस को लेकर सामग्री आ गई है। लोग छोटे बच्चों के लिए ड्रेस खरीद रहे हैं। सांता क्लॉज की ड्रेस 300 रुपये से शुरू है। क्रिसमस का त्योहार ईशा मसीह की याद में मनाया जाता है।
यह त्योहार प्रेम, शांति और दयालुता का प्रतीक है, जिसमें लोग उपहार देते हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री भी अलग-अलग डिजाइन वाले हैं, जिसमें छोटे और बड़े शामिल हैं तथा कई क्रिसमस ट्री पर बर्फ और गिफ्ट भी लटकाए गए हैं।
वहीं, लोगों में संजय, विजय, राजेश आदि का कहना है कि हिंदू धर्म सभी धर्माें को एक समान सम्मान देता है। देश में सभी धर्माें के लोग रहते हैं। ऐसे में क्रिसमस पर भी बच्चों को सांता क्लॉज बनाते हैं। लोगों का कहना है कि लोग क्रिसमस के दिन ही अधिक खरीदारी करते हैं और रात को केक आदि बांटते हैं।