फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों से चिट्टा बरामद, जमानत के बाद हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
अंब उपमंडल के नैहरियां में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुलिस ने सोमवार रात को दो युवकों से 2.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं, मंगलवार को जमानत के बाद जिला ऊना के नैहरियां में इन युवकों की कार की टक्कर टिपर से हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि सुजानपुर पुलिस ने सोमवार मध्य रात्रि को सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग पर दोसड़का के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान नादौन की तरफ से एक गाड़ी आई, जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस का नाका देख गाड़ी को उन्होंने पीछे ही रोक दिया और हड़बड़ाहट में गाड़ी को मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गाड़ी चालक एवं अन्य युवक को पकड़ लिया। गाड़ी की छानबीन के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 2.26 चिट्टा बरामद किया है। युवकों की पहचान जितेंद्र कुमार निवासी कच्छ प्लाही और लक्की निवासी बीड़ बगेहड़ा के रूप में हुई है। हादसे में जितेंद्र कुमार की मौत हो गई है, जबकि लक्की को पीजीआई रेफर कर दिया है।
थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिली है कि युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, इसमें एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें