फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कार सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, 29 तक पुलिस रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत दो युवकों से 10.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। सोमवार मध्यरात्रि को थाना प्रभारी सदर हमीरपुर, निरीक्षक हरीश गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डिडवीं टिक्कर के समीप कार सवार दो लोगों सुमित निवासी गांव बरोहा डाकघर डुग्घा और सुनील ठाकुर निवासी वार्ड नंबर 11 दोसड़का तहसील और जिला हमीरपुर से 10.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन


दोनों ही आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। आरोपी सुमित कुमार कुछ ही दिन पहले एनडीपीएस एक्ट के केस में जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से दोनों को 29 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें