फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल चिल्ड्रन पार्क, महीनों से बंद फव्वारा

Sun, 20 Sep 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर आठ स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्थापित फव्वारा कई माह से बंद पड़ा है। फव्वारे का कुंड सूखा होने के साथ पार्क में घास भी सूख चुकी है और कई स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित है। इससे पार्क की हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद ने कुछ समय पहले पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए थे। इसका उद्देश्य बच्चों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना था, लेकिन जीर्णोद्धार के बाद भी पार्क की नियमित देखरेख नहीं हो पा रही है।
पानी की मोटर और पाइपलाइन में खराबी के कारण मुख्य फव्वारा लंबे समय से बंद है। शाम के समय बच्चों के साथ पार्क में पहुंचने वाले अभिभावकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने नगर परिषद से पार्क की नियमित सफाई करवाने, फव्वारे की खराबी दूर करने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।



कोट:

जिस फर्म ने यह फव्वारा लगाया है उसे इसे ठीक करने के आदेश दिए हैं। सामान आते ही फव्वारा ठीक करवा दिया जाएगा। -तिलक राज, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें