फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मतदाता जागरूकता के लिए 18 को मुख्य सचिव करेंगे साइक्लोथॉन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 6 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होगी साइक्लोथॉन
विज्ञापन

फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इसी कड़ी में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय हमीरपुर की ओर से जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से 18 मई को साइक्लोथॉन और फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के यूथ ऑर्गेनाइजर विवेक वर्मा ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही साइक्लोथॉन का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना करेंगे। यह साइक्लोथॉन 18 मई को प्रात: 6 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर से शुरू होगी और गांधी चौक, भोटा चौक, बाईपास रोड, नाल्टी चौक, गवर्नमेंट आईटीआई तथा नादौन चौक होते हुए वापस उपायुक्त कार्यालय परिसर में समाप्त होगी। उन्होंने साइक्लोथॉन में भाग लेने के इच्छुक सभी हमीरपुरवासियों से 18 मई को प्रात: 6 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर में पहुंचने की अपील भी की। इसके अलावा हमीरपुर में ही वी-फिट जिम में फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें